शनिवार, 30 दिसंबर 2023

जवाहरलाल नेहरू, विज्ञान, और आइंस्टीन (From Glimpses of World History)

 


"विश्व इतिहास की झलक" के इस पत्र में नेहरूजी ज्ञान के असीमित भंडार  और specialization की चुनौतियों को पर प्रकाश डालते हैं. और फिर आइंस्टाइन की चर्चा करते हैं जो ऐसे संकीर्ण दृष्टिकोण से ऊपर उठकर मानवीय ज्ञान को समग्रता में देखते थे. आइंस्टीन के अभूतपूर्व कार्य, विशेष रूप से theory of relativity यानि सापेक्षता के सिद्धांत और सूर्य ग्रहण के दौरान इसकी प्रायोगिक पुष्टि को सरल भाषा में समझाते हैं.

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

महिलाओं के लिए जवाहरलाल नेहरू का संदेश!

 


यह भाषण उस समय का है जब भारत में महिलाओं में स्कूली शिक्षा का आभाव था. जवाहरलाल नेहरू का ये भाषण 20 जनवरी 1934 को प्रयाग महिला विद्यापीठ में पढ़ा गया था. यह एक ऐसा समय था जब भारत में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था. इसमें, नेहरूजी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा के पक्ष में बात करते हैं. भाषण में नेहरूजी छात्राओँ को जीवन में उच्चाईयों को छूने की क्षमता याद दिलाते हैं और उन्हें समाज सुधार व देश की प्रगति में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. #genderequality #feminism #empowerment #inspiringspeechinhindi #jawaharlalnehru

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

कैसे समझें फ़िलिस्तीन और इज़राइल का संघर्ष? जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक से!

 


नेहरूजी की पुस्तक "विश्व इतिहास की झलक" गैर-पश्चिमी दृष्टिकोण से लिखी गयी एक महत्वपूर्ण पुस्तक है. इस वीडियो में नेहरूजी द्वारा वर्णित फिलिस्तीन और इजराइल का 1933 से पहले का इतिहास बताया गया है. इसमें, नेहरूजी ब्रिटिश नीतियों के कारण फिलिस्तीन में उत्पन्न जटिल परिस्थिति पर चर्चा करते हैं। "Jewish National Home" का वादा यहूदियों और अरबों के बीच संघर्ष को जन्म देता है, जिसमें ब्रिटिश यहूदियों का समर्थन करते हैं. नेहरू फ़िलिस्तीन को एक कॉलोनी में बदलने के लिए ब्रिटिश प्रशासन की आलोचना करते हैं. नेहरूजी द्वारा लिखित यह संक्षिप्त ऐतिहासिक झलक मध्य पूर्वी इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डालते हुए, क्षेत्र में आर्थिक और राजनीतिक तनाव को रेखांकित करती है।

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

गाँधी: आई हैवंट डाइड येट!!


यह वीडियो X पर मनीष सिंह @RebornManish के लेख, "आई हैवंट डाइड येट!!" पर आधारित है। यह संरचना इस विडंबना को प्रतिबिंबित करती है कि, ऐसे समय में जब अपनी मातृभूमि में गांधी की अस्वीकृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, दुनिया उन्हें सच्चाई, सहिष्णुता और मानवतावाद के प्रतीक के रूप में देखती है।
 

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

जवाहरलाल नेहरू: जीवन दर्शन

 


इस वीडियो में नेहरूजी द्वारा लिखित उनके जीवन दर्शन का सारांश एवं अनुवाद प्रस्तुत किया गया है. भविष्य की अनिश्चितताओं के बावजूद, नेहरूजी जीवन के आनंद और सौंदर्य में आशा की किरण देखते हैं, मनुष्य की असीम आतंरिक शक्ति में विश्वास प्रकट करते हैं, जो युगों युगों से उसे गरिमा और आस्था के साथ इस अज्ञात जगत को पार करवाती आई है. इस वीडियो के अंत में जो काव्यात्मक पंक्तिया हैं वो नेहरूजी द्वारा उद्धृत युरिपीडीस की पंक्तियाँ हैं. इनका अनुवाद मेरा है.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...