गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

वेदों में क्या है?

 


इस वीडियो में चारों वेदों की वैदिक साहित्य की चर्चा की गयी है. वेदों में हमारे पूर्वजों की मानव अस्तित्व और इस संसार के रहस्यों को समझने की कोशिश, और उनके प्रकृति के साथ सामंजस्य करके जीवनयापन के तरीकों की जानकारी मिलती है. इनमें हमारे पूर्वजों के ज्ञान की, और उनकी अन्वेषण की भावना उजागर होती है. बहुत से स्त्रोत्रों का उपयोग यज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में होता आया है, जहाँ उनका सस्वर उच्चारण किया जाता है.

मंगलवार, 26 मार्च 2024

जवाहरलाल नेहरू - भारत की आज़ादी व राष्ट्र निर्माण में योगदान और असफलताएँ


 

ह वीडियो स्वतंत्रता आंदोलन के एक अग्रणी नेता और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर डॉ. रामचन्द्र गुहा द्वारा दिए गए एक लेक्चर का हिंदी अनुवाद है. इस लेक्चर में नेहरू की आज़ादी की लड़ाई में भागीदारी, आज़ाद भारत के लिए उनके vision, और 1947 के बाद भारत पर उनके नेतृत्व के प्रभाव पर चर्चा की गयी है. विशेष रूप से नेहरू की उपलब्धियों और उनकी असफलताओं के बारे में बताया गया है.

शनिवार, 16 मार्च 2024

हिन्दू धर्म के छः वैदिक दर्शन - एक संक्षिप्त परिचय (डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया से)

 


यह वीडियो जवाहरलाल नेहरू के डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया के एक छोटे से chapter का हिंदी अनुवाद है. इससे भारतीय दर्शन की छह orthodox प्रणालियों-- सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा, और वेदान्त -- के विषय में जानकारी मिलती है. यह न केवल नेहरू के धर्म व दर्शन के ज्ञान को प्रदर्शित करता है बल्कि उनका अपने देश व प्राचीन सभ्यता के प्रति असीम प्यार और गौरव को दर्शाता है. साथ ही अपनी लेखनी से नेहरू भारत में प्राचीन समय से चली आ रही विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास करते हैं.

रविवार, 10 मार्च 2024

नेहरू और एडविना: हर किसी को नहीं मिलता ऐसा प्यार ज़िंदगी में!

 


1947 के बाद, एडविना का प्रेम पूरी तरह से नेहरू के प्रति समर्पित था. वो उनकी बुद्धिमत्ता, साहस, और शिष्टता से अत्यंत प्रभावित थी. नेहरू आकर्षक, सुसंस्कृत, ज्ञानवान, साहसी, शब्दों के धनी तो थे ही, साथ ही निष्कपट व शिष्टाचारी भी थे. नेहरू भी एडविना को अपने बराबर का मानते थे. एडविना की समझदारी, अनुभव, और अपने काम के प्रति उनकी लगन के लिए उनका सम्मान करते थे. इस वीडियो श्रृंखला में बताई गयी जानकारी निम्न स्त्रोतों से ली गयी है: Jawaharlal Nehru: A Biography (Vol. 1) by Sarvepalli Gopal https://www.amazon.com/Jawaharlal-Nehru-1889-1947-v-1-Biography/dp/0224010298 Daughter of Empire: My Life as a Mountbatten by Pamela Hicks https://www.amazon.com/Daughter-Empire-My-Life-Mountbatten-ebook/dp/B00AB19536 The Mountbattens: Their Lives and Loves by Andrew Lownie https://www.amazon.com/Mountbattens-Andrew-Lownie/dp/1788702565 "Edwina" https://www.lordmountbattenofburma.com/edwina "India's Last Vicereine" by Katherine Bailey

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

एडविना माउन्टबेटन और जवाहरलाल नेहरू की पहली मुलाकात

 


यह वीडियो एडविना माउंटबेटन और जवाहरलाल नेहरू के संबंधों पर प्रकाश डालने वाली शृंखला की दूसरी कड़ी है. इसमें एडविना और नेहरू की पहली मुलाकात का किस्सा है. पहली वीडियो पार्ट I यहाँ देखें: https://youtu.be/bbm1qiSWC3M?si=jk1PbdMy7lG190eJ इस वीडियो श्रृंखला में बताई गयी जानकारी निम्न स्त्रोतों से ली गयी है. Jawaharlal Nehru: A Biography (Vol. 1) by Sarvepalli Gopal https://www.amazon.com/Jawaharlal-Nehru-1889-1947-v-1-Biography/dp/0224010298 Daughter of Empire: My Life as a Mountbatten by Pamela Hicks https://www.amazon.com/Daughter-Empire-My-Life-Mountbatten-ebook/dp/B00AB19536 The Mountbattens: Their Lives and Loves by Andrew Lownie https://www.amazon.com/Mountbattens-Andrew-Lownie/dp/1788702565 "Edwina" https://www.lordmountbattenofburma.com/edwina "India's Last Vicereine" by Katherine Bailey

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

एडविना माउन्टबेटन: जवाहरलाल नेहरू से मिलने से पहले

 


यह वीडियो एडविना माउंटबेटन और जवाहरलाल नेहरू के संबंधों पर प्रकाश डालने वाली शृंखला की पहली कड़ी है. इसमें एडविना के बचपन से लेकर उनकी नेहरू से मुलाकात से पहले की कहानी है. इस वीडियो में बताई गयी जानकारी के स्त्रोतों वीडियो के डिस्क्रिप्शन सेक्शन में हैं.

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

आज़ादी की बेला: जवाहरलाल नेहरू और नव-स्वतंत्र देश की चुनौतियां

 

यह वीडियो मनीष सिंह के एक लेख पर आधारित है, जो फेसबुक और ट्विटर पर @RebornManish के नाम से लिखते हैं. 

"ये महान दृश्य है...

आजादी की बेला, बरसों का स्वप्न, खुली हवा में सांस, औऱ उपर लहराता तिरंगा. सोचने में आता है कि फहराने वाले के मस्तिष्क में क्या चल रहा होगा?..."

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

जवाहरलाल नेहरू - संक्षिप्त जीवनी

 


इस वीडियो में जवाहरलाल नेहरू का बचपन, उनकी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी, और आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान के विषय में बताया गया है. नेहरू के जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में जानने के लिए इस चैनल के दूसरे वीडियो देखिये। नेहरू और एडविना माउंटबेटन के संबंधों पर शीघ्र ही नई वीडियो आने वाली है.

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

मोतीलाल और जवाहर: एक पिता का स्वप्न

 


इस वीडियो में उस दिन का विवरण हैं जब लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी और 26 जनवरी 1930 को प्रथम स्वाधीनता दिवस मनाने की घोषणा हुई थी! यह वीडियो मनीष सिंह के लेख पर आधारित है, जो फेसबुक और ट्विटर पर @RebornManish के नाम से लिखते हैं.

#26जनवरी #1930 #1929 #लाहौरअधिवेशन #नेहरू #गाँधी

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

नेहरू और इस्लाम

 


इस वीडियो में नेहरू जी के इस्लाम से सम्बंधित कुछ लेखों पर चर्चा की गयी है। ये लेख उस दुष्प्रचार और झूठ पर प्रहार करते हैं जो वर्तमान में भारतीय नागरिकों में भेदभाव और नफरत उत्पन्न करने के लिए फैलाए जाते हैं. नेहरू एक ऐसे देश के प्रधानमंत्री थे जहाँ अनेक धार्मिक परंपराओं में आस्था रखने वाले लोग बसते थे. वे सभी के प्रधानमंत्री थे ना कि सिर्फ एक धर्म या सम्प्रदाय के.

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

स्वामी विवेकानंद और जवाहरलाल नेहरू: सहयोगी या विरोधी?

 


विवेकानन्द जयंती के अवसर पर प्रस्तुत हैं नेहरू जी के विचार! भारत के इतिहास की समृद्ध गाथा में, नेहरू और विवेकानन्द दो अलग अलग व्यक्तित्व हैं, लेकिन लेकिन क्या उनमें कोई समानता थी? जानिए इस वीडियो में!

शनिवार, 6 जनवरी 2024

जवाहरलाल नेहरू: हिन्दू धर्म क्या है?

 


हिन्दू धर्म में अनेक विविधताएं हैं और यही इस धर्म की ख़ूबसूरती और सततता का एक कारण है. यह वीडियो डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया में नेहरूजी के लिखे एक छोटे से चैप्टर का हिंदी अनुवाद है. इसमें आप जानेंगे हिन्दू धर्म का संक्षिप्त इतिहास और कुछ महत्वपूर्ण धारणाएं। नेहरू जी का हिंदू धर्म संपूर्ण मानवता के प्रति प्रेम भाव को बढ़ावा देता है। यह इंसान को हिंदू धर्म के नाम पर कुछ संकीर्ण विचारधारा वाले धार्मिक और राजनीतिक नेताओं और उनके अनुयायियों द्वारा खेली जा रही विभाजन और नफरत की राजनीति से ऊपर उठाता है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...