रविवार, 20 फ़रवरी 2011

या अल्लाह, या अल्लाह, जीनी मिल गयी!

(मेरे पतिदेव की आपबीती)

फ़रवरी का मौसम, मस्त महीना,
जुहू चौपाटी पे चला जा रहा था,
एक पुरानी सी बोतल पांव से टकराई,
उठा के देखा, ढक्कन जो खोला, 
एक दिलकश सी जीनी निकल के आई,
या अल्लाह, या अल्लाह, जीनी मिल गई.
या अल्लाह, या अल्लाह, जीनी मिल गई.


मैं घबराया, कुछ शरमाया,
जीनी से पूछा मुझे क्या क्या मिलेगा,
जीनी बोली, "हुक्म करो मेरे आका,
मंहगाई और मंदी का है ज़माना,
सिर्फ एक ही तमन्ना पूरी कर सकूंगी."
या अल्लाह, या अल्लाह, जीनी मिल गई.



शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

धर्मेन्द्र जी के दिल से निकली चंद कवितायेँ

फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में धर्मेन्द्र जी ने एक गाना लिखा है. इस फिल्म के प्रचार के दौरान, हमारे रोमांटिक-एक्शन हीरो ने बताया कि वे कवितायेँ भी लिखते हैं और निकट भविष्य में अपना कविता संकलन प्रकाशित करेंगे. जब तक असली कवितायेँ छप कर ना आ जाएँ, तब तक आप इन नकली कविताओं से काम चलाइए:



#1
मैं जट यमला पगला दीवाना,
हो रब्बा, इतनी सी बात ना जाना,
कि राजनीति मेरे बस की बात नहीं है.
चुनाव जीतना तो बाएं हाथ का खेल था,
हो रब्बा, संसद में बैठ ना पाया,
कि अभिनेता से नेता बनना आसान नहीं है.




शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

मेरी दीदी मायावती कुमारी

(English Version)
जब भी मेरी सहेलियां अपने हीरे के जड़ाऊ जेवर दिखाती हैं, या अपने रिश्तेदारों द्वारा आयोजित शानदार पार्टियों का वर्णन करती है, या अपने माँ-बाप-दादा-दादी के राजशाही घरों के किस्से सुनती हैं, तो मेरी तीव्र इच्छा होती है कि मैं भी उन्हें अपनी दीदी के बारे में बताऊँ. परन्तु जैसे ही मैं कहना शुरू करती हूँ, "मेरी दीदी...," कोई और मुझसे तेज आवाज़ वाला अपनी बात कहने लगता है. मेरी आवाज में वो दम ही नहीं हैं कि चार लोगों के बीच अपनी बात कह सकूं.


मंगलवार, 11 जनवरी 2011

मेरे मरने के बाद

(English Version: I am Dead. What Next?)
नवभारत टाईम्स के जनवरी 11, 2011 के अंक से:
समाचार #1: दिल्ली की एक अदालत ने पिता की बलि चढ़ाने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को मौत की सजा सुनाई.
समाचार #2: सलारपुर में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी.
समाचार #3: ईरान में उत्तर-पूर्वी शहर के पास खराब मौसम के कारण सरकारी विमान सेवा ईरान एयर का एक बोइंग 727 प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 105 लोग सवार थे, जिसमें से 72 के मारे जाने की खबर है.
समाचार #4: रविवार को मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाई वे पर वाकोला ब्रिज के पास मारुती और ट्रक की टक्कर में मारुती चला रही 46 साल की नीता ठक्कर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

समाचार पत्र कितने  सुखवर्धक होते है, सच में. फेसबुक की तरह नहीं, जहाँ लोग बन ठन कर या तो जन्मदिन मनाते हुए या  महँगी  जगहों पर छुट्टी मानते हुए नज़र आते हैं. हालाँकि उन्हें देखकर मेरा दिल जलकर खाक हो जाता है, फिर भी मैं उन्हें लाइक करके उनपर अच्छे अच्छे कमेन्ट, जैसे कि, बहुत खूब, क्या बात है, बेहद खूबसूरत, इत्यादि लिख देती हूँ.


सोमवार, 3 जनवरी 2011

सौन्दर्य की देवी: पामेला एंडरसन

Pamela Anderson:Crowned by TGM
(Photo Credit: The Times of India)
(English translation)
पामेला देवी को भारतीय नारी के परिधान में देखकर, और उनके हिन्दी संभाषण से प्रभावित होकर, मेरी कलम ने अँग्रेज़ी में लिखने से इन्कार कर दिया.

देवी जी अमरीका नामक दूर देश से भारतीय पुरुषों के उद्धार हेतु आगमित हुई थी. अन्यथा उन असंतुष्ठ पुरुषों को मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती. ईश्वर उन्हें यह कहकर कि “वत्स, तुम्हारे जीवन की आकांक्षाएँ अभी पूर्ण नहीं हुई है,” पुनः धरा पर भेज देते.

वैसे जनसामान्य को मात्र इतनी ही सूचना थी कि पामेला जी बिग्ग बॉस नामक अत्यंत ही निरर्थक तमाशे में भाग लेने हेतु तीन दिन के लिए पधारी हैं.


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...