शनिवार, 30 दिसंबर 2023

जवाहरलाल नेहरू, विज्ञान, और आइंस्टीन (From Glimpses of World History)

 


"विश्व इतिहास की झलक" के इस पत्र में नेहरूजी ज्ञान के असीमित भंडार  और specialization की चुनौतियों को पर प्रकाश डालते हैं. और फिर आइंस्टाइन की चर्चा करते हैं जो ऐसे संकीर्ण दृष्टिकोण से ऊपर उठकर मानवीय ज्ञान को समग्रता में देखते थे. आइंस्टीन के अभूतपूर्व कार्य, विशेष रूप से theory of relativity यानि सापेक्षता के सिद्धांत और सूर्य ग्रहण के दौरान इसकी प्रायोगिक पुष्टि को सरल भाषा में समझाते हैं.

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

महिलाओं के लिए जवाहरलाल नेहरू का संदेश!

 


यह भाषण उस समय का है जब भारत में महिलाओं में स्कूली शिक्षा का आभाव था. जवाहरलाल नेहरू का ये भाषण 20 जनवरी 1934 को प्रयाग महिला विद्यापीठ में पढ़ा गया था. यह एक ऐसा समय था जब भारत में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था. इसमें, नेहरूजी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा के पक्ष में बात करते हैं. भाषण में नेहरूजी छात्राओँ को जीवन में उच्चाईयों को छूने की क्षमता याद दिलाते हैं और उन्हें समाज सुधार व देश की प्रगति में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. #genderequality #feminism #empowerment #inspiringspeechinhindi #jawaharlalnehru

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

कैसे समझें फ़िलिस्तीन और इज़राइल का संघर्ष? जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक से!

 


नेहरूजी की पुस्तक "विश्व इतिहास की झलक" गैर-पश्चिमी दृष्टिकोण से लिखी गयी एक महत्वपूर्ण पुस्तक है. इस वीडियो में नेहरूजी द्वारा वर्णित फिलिस्तीन और इजराइल का 1933 से पहले का इतिहास बताया गया है. इसमें, नेहरूजी ब्रिटिश नीतियों के कारण फिलिस्तीन में उत्पन्न जटिल परिस्थिति पर चर्चा करते हैं। "Jewish National Home" का वादा यहूदियों और अरबों के बीच संघर्ष को जन्म देता है, जिसमें ब्रिटिश यहूदियों का समर्थन करते हैं. नेहरू फ़िलिस्तीन को एक कॉलोनी में बदलने के लिए ब्रिटिश प्रशासन की आलोचना करते हैं. नेहरूजी द्वारा लिखित यह संक्षिप्त ऐतिहासिक झलक मध्य पूर्वी इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डालते हुए, क्षेत्र में आर्थिक और राजनीतिक तनाव को रेखांकित करती है।

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

गाँधी: आई हैवंट डाइड येट!!


यह वीडियो X पर मनीष सिंह @RebornManish के लेख, "आई हैवंट डाइड येट!!" पर आधारित है। यह संरचना इस विडंबना को प्रतिबिंबित करती है कि, ऐसे समय में जब अपनी मातृभूमि में गांधी की अस्वीकृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, दुनिया उन्हें सच्चाई, सहिष्णुता और मानवतावाद के प्रतीक के रूप में देखती है।
 

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

जवाहरलाल नेहरू: जीवन दर्शन

 


इस वीडियो में नेहरूजी द्वारा लिखित उनके जीवन दर्शन का सारांश एवं अनुवाद प्रस्तुत किया गया है. भविष्य की अनिश्चितताओं के बावजूद, नेहरूजी जीवन के आनंद और सौंदर्य में आशा की किरण देखते हैं, मनुष्य की असीम आतंरिक शक्ति में विश्वास प्रकट करते हैं, जो युगों युगों से उसे गरिमा और आस्था के साथ इस अज्ञात जगत को पार करवाती आई है. इस वीडियो के अंत में जो काव्यात्मक पंक्तिया हैं वो नेहरूजी द्वारा उद्धृत युरिपीडीस की पंक्तियाँ हैं. इनका अनुवाद मेरा है.

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

नेहरू और सुभाष: याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना


इस वीडियो में भारतमाँ के दो वीर सुपुत्रों के संबंधों पर प्रकाश डाला गया है. इन दोनों ने भारत को स्वतंत्र करवाने में अभूतपूर्व योगदान दिया. दोनों ही भारत को सेक्युलरिस्म और सांप्रदायिक सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं. इस वीडियो में बताया गया है कि किस तरह ये दोनों अपने जीवनकाल में और मृत्योपरांत भी कभी पास कभी दूर रहते हुए भी मित्रता निभाते थे. इस वीडियो की स्क्रिप्ट मनीष सिंह @RebornManish की लिखी हुई है. आप इतिहास पर या सामयिक विषयों पर उनके बेहतरीन आलेख पढ़ना चाहते हैं तो ट्विटर पर @RebornManish को फॉलो कर सकते हैं: https://twitter.com/RebornManish

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

किताब: कौन हैं भारतमाता? इतिहास संस्कृति और भारत की संकल्पना के बारे में

"कौन हैं भारतमाता? इतिहास संस्कृति और भारत की संकल्पना के बारे में" संपादक: डॉ पुरुषोत्तम अग्रवाल; हिंदी अनुवाद: पूजा श्रीवास्तव

https://www.amazon.com/Kaun-Hain-Bharat-Mata-Sankalpana-ebook/dp/B08ZNKBHSD https://www.amazon.com/Bharat-Mata-History-Culture-India-ebook/dp/B07TWMPVNH https://www.amazon.in/Kaun-Hain-Bharat-Mata-Sankalpana/dp/8195099572 https://www.amazon.in/Who-Bharat-Mata-Writings-Jawaharlal/dp/B09K3Y95GY

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

जवाहरलाल और कमला नेहरू की अधूरी प्रेम कहानी

यह वीडियो नेहरूजी की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया के एक छोटे से अंश का अनुवाद है. नेहरूजी अपनी पत्नी कमला नेहरू को याद करते हैं. उनका विवरण पाठकों के दिलों को संवेदना से भर देता है. वे बेहद ईमानदारी से मानवीय सम्बंधों की जटिलता को उजागर करते हैं, जिससे हम सभी को अपने जीवन में समय समय पर जूझना पड़ता है.



प्रधानमंत्री नेहरू की अमेरिका यात्रा नवम्बर 1961: हिंदी में डब की गयी डॉक्यूमेंटरी

 


हिंदी अनुवाद एवं डबिंग: गिरिबाला जोशी 

सोमवार, 12 जून 2023

उपनिषदों की महत्ता नेहरूजी की कलम से

प्रिय मित्रों, मैं काफी समय से ब्लॉगिंग से दूर थी क्योंकि मैं साहित्य के अध्ययन में व्यस्त थी. मैंने अंग्रेजी साहित्य में M.A. की पढाई की और आजकल नेहरूजी के संदेशों पर अपना शोध प्रबंध लिख रही हूं. मैंने सोचा था कि दिसंबर 2023 में पीएचडी पूरी करने के बाद फिर से ब्लॉग लिखूंगी, लेकिन साहित्य की दुनिया से बहार निकलने पर पाया कि वक्त बदल गया, जज़्बात बदल गए, सोशल मीडिआ बदल गया. दुनिया तो बहुत ही ज्यादा बदल गयी! इसलिए अब ब्लॉगिंग के साथ-साथ साहित्यिक विषयों पर और नेहरूजी से संबंधित वीडियोस बनाऊँगी। मैंने पहला वीडियो डिस्कवरी ऑफ इंडिया में उपनिषदों पर नेहरूजी के उत्कृष्ट आलेख के हिंदी अनुवाद पर बनाया है.



गुरुवार, 26 जनवरी 2023

राहुल गाँधी उवाच




माँ मुझको मत रोक 
मुझे अब राष्ट्र भ्रमण को जाना है.
आर्या वृत्त में सत्य, अहिंसा, और ज्ञान का,
फिर से दीप जलाना है!

अन्धकार में सूक्ष्म रूप भी  

आभास देता दानव या महामानव का, 

क्षीण प्रकाश है भ्रम फैलाता 

द्वन्द, द्वेष, उपद्रव करवाता!

  

दीप जलाकर प्रेमभाव से 

नफरत दूर भगाना है 

आशंकित उग्र भरत पुत्रों को 

(और पुत्रियों को भी)

भय-मुक्त मृदु-भाषी बनाना है!


उपनिषद, विवेकानंद,

टैगोर, गांन्धी का 

अभय सन्देश पंहुचाना है.

भ्रमितों को सनातनी ज्ञान का  

निर्मल पाठ पढ़ाना है!


माँ मुझको मत रोक 

मुझे अब राष्ट्र भ्रमण को जाना है.

जन मानस संग मिल जुल कर,  

एकत्व भाव जगाना है!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...