बुधवार, 27 दिसंबर 2023

कैसे समझें फ़िलिस्तीन और इज़राइल का संघर्ष? जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक से!

 


नेहरूजी की पुस्तक "विश्व इतिहास की झलक" गैर-पश्चिमी दृष्टिकोण से लिखी गयी एक महत्वपूर्ण पुस्तक है. इस वीडियो में नेहरूजी द्वारा वर्णित फिलिस्तीन और इजराइल का 1933 से पहले का इतिहास बताया गया है. इसमें, नेहरूजी ब्रिटिश नीतियों के कारण फिलिस्तीन में उत्पन्न जटिल परिस्थिति पर चर्चा करते हैं। "Jewish National Home" का वादा यहूदियों और अरबों के बीच संघर्ष को जन्म देता है, जिसमें ब्रिटिश यहूदियों का समर्थन करते हैं. नेहरू फ़िलिस्तीन को एक कॉलोनी में बदलने के लिए ब्रिटिश प्रशासन की आलोचना करते हैं. नेहरूजी द्वारा लिखित यह संक्षिप्त ऐतिहासिक झलक मध्य पूर्वी इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डालते हुए, क्षेत्र में आर्थिक और राजनीतिक तनाव को रेखांकित करती है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...